श्रावस्ती, फरवरी 2 -- श्रावस्ती। होमगार्ड संघ के अध्यक्ष संगम लाल यादव सेवानिवृत हो गए। उनके सम्मान में भिनगा स्थित मुख्य विकास अधिकारी आवास पार्क में विदाई समारोह आयोजित हुआ। इसमें मौजूद होमगार्ड के जवानों ने संगम लाल यादव द्वारा होमगार्ड संगठन के विकास के लिए किए गए सार्थक प्रयास की सराहना की गई। साथ ही उनको होमगार्ड संगठन के एक अनुशासित सिपाही बताते हुए विभाग से भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान संगठन मंत्री मुरारीलाल पाठक सहित साथी होमगार्ड के जवानों की आंखे नम हो गई। विदाई समारोह में होमगार्ड विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.