शामली, जनवरी 31 -- शामली। पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों को शनिवार को सम्मानित किया गया। पुलिस कार्यालय शामली के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविन्द चौहान एवं पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर निरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस रामेश्वर दयाल तथा मुख्य आरक्षी चालक विनोदपाल राणा को पुलिस विभाग में दिए गए उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य तथा उनके परिवार के सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने सेवाकाल के दौरान उनके द्वारा ...