मुंगेर, जनवरी 1 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। वरिष्ठ माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगेर में बुधवार को शिक्षिका संगीता सहाय की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि संगीता सहाय ने शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाकर अपने दायित्वों का निर्वाह किया। उप प्रधानाचार्य अमन कुमार सिंह ने उनके अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। बालिका खंड की प्रभारी प्रधानाचार्या राखी कुमारी ने कहा कि उन्होंने पाठ्यक्रम के साथ जीवन मूल्यों और संस्कारों का भी संवर्धन किया। वहीं संगीता सहाय ने अपने संबोधन में विद्यालय और छात्रों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...