नैनीताल, अगस्त 31 -- नैनीताल। जिला पंचायत कार्यालय नैनीताल में लिपिक पद पर कार्यरत गिरीश चंद्र आर्य को उनकी सेवानिवृत्ति पर रविवार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने गिरीश चंद्र आर्य व उनकी पत्नी हंसी आर्य को बधाई व शुभकामनाएं दी l साथ ही उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार ने गिरीश चंद्र आर्य के कार्यों की सराहना की। इंजीनियर डीएस नेगी ने कहा कि आर्य का सभी कर्मियों के साथ कुशल व्यवहार रहा है। नवीन चंद्र ने उनके कुशल व्यवहार को विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। इस मौके पर दीपक चंद्र, डीएस नेगी, गोपाल सिंह नयाल, जीएस भौर्याल, चंद्रपाल सिंह बिष्ट, एबी पपनै, दीपा मटियाली, हंसी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.