मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़गांव से बीते 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए शिक्षक मुशहरी प्रखंड के राघोपुर निवासी रामसेवक प्रसाद यादव का निधन मंगलवार को सुबह हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संकुल समन्वयक ब्रजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2006 में उन्होंने प्रखंड शिक्षक के रूप में प्राथमिक विद्यालय लोहरखा में योगदान दिया था। उनके निधन पर डीडीओ नीरज कुमार, नवनीत कुमार, जितेंद्र राय, नवीन कुमार, बिजेंद्र सहनी, नरेश राय, अशोक महतो, सविता पोद्दार, दीपक प्रसाद सिंह, रामकिशोर चौधरी, स्वेता कुमारी, शिवांगी राज, आशा कुमारी, सुल्ताना आजमी समेत अन्य शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...