सीवान, फरवरी 1 -- जीरादेई, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उ.म.वि. गोंठी कन्या मे शिक्षक भरत शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उ.म.वि. बढ़ेया के प्रधानाध्यापक सह मुख्य अतिथि रामाशंकर बैठा ने शिक्षक के व्यक्तित्व व कृतित्व की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक ऐसा कश्मकश पड़ाव है, जहां शब्दों से अधिक भावनाएं मुखर होती है। यूं कहे तो सेवानिवृत्ति आंतरिक भावनाओं के संघर्ष का हस्ताक्षर है। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार यादव ने उनकी सेवा, योगदान, समर्पण और विद्यालय को नई ऊंचाइयां तक ले जाने के लिए याद किया। सेवानिवृत शिक्षक को सम्मानपूर्वक उपहार व स्मृति चिह्न भेंट कर साथ बिताई गई सुखद पल व अनुभवों को साझा किया गया। मौके पर स्कूली शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, शिक...