अररिया, मई 25 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा थाना में कार्यरत बीएचजी जगदीश प्रसाद सिंह के सेवानिवृति पर शनिवार को विदाई दी गई। इस दौरान जवान को पदाधिकारियों व जवान के सार्थियों ने शॉल, अंग वस्त्र, माला और बुके देकर सम्मानित किया। थानेदार अभिषेक कुमार ने विदाई देते हुए उनके सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना की। मौके पर अपर थानेदार सोनाली कुमारी, सव इन्सपैक्टर अभिषेक कुमार ज्योति, दारोगा रामाशंकर गुप्ता, मुकेश कुमार विश्वास, अनमोल कुमार विश्वास, परमानन्द विश्वास, नेहा कुमारी, सिन्धु कुमारी, पूजा कुमारी, विनोद पासवान, ललन पासवान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.