हजारीबाग, अक्टूबर 5 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश सेवानिवृत सहायक अध्यापक संघ की बैठक रविवार को विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष तापेश्वर प्रसाद बर्मन तथा संचालन प्रदेश सचिव असमत अली ने किया। बैठक में सेवानिवृत सहायक अध्यापकों की समस्याओं तथा आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार सेवानिवृत सहायक शिक्षकों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। समस्याओं को लेकर कई बार सरकार तथा विभागीय उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैठक में सेवानिवृत सहायक अध्यापकों को सेवानिवृति लाभ तथा पेंशन लाभ के लिए उच्च न्यायालय, रांची में याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा विगत 18 सितंबर को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को दिए गए मांग पत्र के आलोक में का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.