अमरोहा, मार्च 28 -- केंद्र सरकार के दस व प्रदेश सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने हर्ष जताया। कहा कि सेवा, सुरक्षा व सुशासन को समर्पित इस कार्यकाल में आम आदमी को उसका हक मिला है। पार्टी नीतियों संग सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी से लाभ लेने की अपील की। गुरुवार को मंडी धनौरा के एक मंडप परिसर में विधानसभा स्तरीय यूपी भारत का ग्रोथ इंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों की चर्चा विधायक राजीव तरारा ने की। बीते आठ साल में किए गए कार्यों की जानकारी उन्होंने क्षेत्रवासियों को दी। कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबके प्रयास के बूते जाति-पाति एवं मजहब से ऊपर उठकर सर्वजन कल्याण के लिए काम कर रही है। भाजपा सरकार का उद्देश्य अंत्...