फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। भारत विकास परिषद की नवगठित बजरंग शाखा की कार्यकारिणी का प्रथम दायित्व एवं शपथ ग्रहण समारोह सेवा भाव की शपथ के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भारत विकास परिषद क्षेत्र-2 भारत भूषण जुनेजा ने भारत विकास परिषद के सेवा कार्यो के बारे में विस्तार से बताया तभी सभी सदस्यों से कहा कि हमें पांच सूत्रीय संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण के सिद्धांत पर चलना ही हमारा कर्तव्य है। विशिष्ट अतिथि डीएन सिंह, जिला होमगार्ड कमांडेट ने कहा कि भारत विकास परिषद सेवा व संस्कार के कार्य में हमेशा तत्पर रहती है। उम्मीद है कि नवगठित शाखा भी सेवा कार्य में हमेशा तत्पर रहेगी। इससे पहले दीप प्रज्जवलन के साथ भारत माता तथा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत वंदे मातरम राष्ट्रीय...