सीतामढ़ी, फरवरी 3 -- सीतामढ़ी। 'सबका सम्मान-जीवन आसान' अभियान के तहत आयोजित सेवा, संवाद व समाधान कार्यक्रम के दौरान डीएम रिची पांडेय ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए परिवादियों ने अपनी शिकायतें डीएम के समक्ष रखीं। कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, राजस्व से जुड़े मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजनाएं, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड एवं अन्य विभागीय समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। इस क्रम में बेलाही नीलकंठ की सहायिका अंजू कु...