सिमडेगा, सितम्बर 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। फरसाबेड़ा चर्च परिसर में वेलांकानी माता का पर्व बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर फा पीटर मिंज की उपस्थिति में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। उन्होंने पर्व की बधाई दी। इधर पाकरटांड़ के सोगड़ा में क्रूस की पुत्रियां धर्मबहनों का पर्व सह माता मरिया पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर संत मेरिज के येसु संघियों ने एवं जिप सदस्य जोसिमा खाखा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धर्मबहनों का जोरदार स्वागत किया। फूल मालाओं और नारों से गूंजते माहौल में बहनों का अभिनंदन किया गया। जोसिमा खाखा ने कहा कि धर्मबहनें समाज की नींव को संस्कार और शिक्षा से मजबूत करने वाली शक्ति हैं। उनका जीवन सेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उनके कारण ही समाज में शांति और भाईचारा जीवित है।उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.