रांची, फरवरी 7 -- रांची। सेवन स्टार्स एकेडेमी, हेहल में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह 'अकीरा 2026' का आयोजन किया गया। कक्षा 9वीं व 11वीं के विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांधा। विद्यालय के निदेशक डॉ. बिंदेश्वर बेक ने छात्रों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...