चंदौली, अगस्त 26 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के सेवड़ी मड़ई गांव में खेत मे लगे हैंडपपं को रविवार की रात में चोर चुरा ले गये। जब महिला खेत पहुंची तो देख कर सन्न रह गयी। सेवड़ी मड़ई गांव की रहने वाली नौरंगी देवी का मकान मोहरगंज बाजार के नजदीक है। वे कुछ दूर पर अपने खेत में निजी हैंडंपप लगवायी थी। खेत में लगे हैंडपंप को चोर रविवार की रात में चुरा ले गये। साथ ही मकान में रखी लोहे की अन्य सामग्री भी चुरा ले गये। चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले छह महीने में एक दर्जन चोरियां हो चुकी है। लेकिन अब तक एक भी चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। पुलिस की शिथिलता से लगातार चोरियों हो रही हैं लेकिन पुलिस इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। जल्द चोरों की गिरफ्तार और चोरियों का खुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.