चक्रधरपुर, फरवरी 4 -- मैच अनिर्णायक समाप्त होने पर परिणाम के लिए 10-10 मिनट का अतिरिक्त खेल कराया गया , मैन आफ द मैच बने सेल बोकारो के अनमोल गिरी बुधवार को पिर्यलेस कोलकाता और देवेंद्र माझी स्पोर्टस फेडरेशन चक्रधरपुर के बीच होगा मुकाबला चक्रधरपुर,संवाददाता। सेरसा चक्रधरपुर के तात्वाधान में सेरसा इकबाल सिंह संधू स्टेडियम चक्रधरपुर में चल रहे 29 वां स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के पूल बी के चौथे मैच में मंगलवार को सेल फुटबॉल अकादमी बोकारो ने सेरसा पोडाहाट स्र्पोट्स एसोसिएशन चक्र धरपुर की टीम को अतिरिक्त समय के खेल में 2-0 गोल से हराकर मैच जीत लिया है। आज हुए रोमांचक मैच में दोनों टीमों ने प्रथमार्द्ध और द्वितीयार्द्ध में जबरदस्त खेल का प्रर्दशन किया। सेल फुटबॉल अकादमी बोकारो के जवाब में सेरसा पोडाहाट स्पोर्टस एसोसिशन ने भी जोरदार खेल प...