धनबाद, फरवरी 4 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र में काम करने वाले असंगठित सेल पिकर मजदूरों के बकाया मासिक वेतन भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन प्रतिनिधियों से क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में प्रबंधन से वार्ता हुई। वार्ता में क्षेत्रीय महाप्रबंधक एके सिंह मुख्य रूप में उपस्थित थे। उन्होंने आगामी 15 दिनों के अंदर मासिक वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया। वार्ता में शामिल यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि तय समय पर वेतन भुगतान नहीं किया जाता है, तो चक्का जाम आंदोलन होगा। वार्ता में मुख्य रूप से संतोष गोराई, नवल किशोर समेत सेल पीकर से जुड़े दर्जनों मजदूर शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.