बोकारो, अगस्त 25 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। सेल एससी एसटी इम्पलाईज फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल फेडरेशन के अध्यक्ष एम के अभिमन्यु के नेतृत्व में चास एसडीओ प्रांजल ढांडा से औपचारिक मुलाकात की। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने भारत रत्न, संविधान निर्माता, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का फोटो भेंट किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की देन है कि आज महिला भी हर एक पद पर पहुंच रही है। जिस तरह वे अनुमंडल पदाधिकारी बनी हुइ हैं। उसके बाद एससी एसटी से संबंधित कुछ चर्चाएं भी की गई। जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर भी चर्चा की गयी। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष सह सलाहकार समिति सदस्य भीष्म बैठा, मधेश्वर प्रसाद रजक, सचिव संतोष कुमार आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...