महाराजगंज, फरवरी 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कलक्ट्रेट परिसर में सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। यूपीएमएसआरए के सचिव गिरिजेश कुशवाहा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के संबोधित 20 सूत्रीय मांग पत्र डीएम को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने नियोक्ताओं द्वारा अवैध स्थानांतरण, वेतन रोके जाने व धमकाने जैसी प्रथाओं का विरोध किया। श्रम कानूनों के पालन, न्यूनतम वेतन, पेंशन, 8 घंटे कार्य दिवस, स्वास्थ्य व दवाओं से जुड़ी अन्य मांगें रखी। सचिव गिरिजेश कुशवाहा ने कहा कि सरकारी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण सेल्स प्रमोशन कर्मचारी अवैध स्थानांतरण, जबरन काम रोकने व बर्खास्तगी जैसी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। नियोक्ता फर्जी आरोप लगाकर वेतन, यात्रा भत्ता व अन्य देयकों का भुगतान नहीं कर रहे, जो बिक्री संवर्धन कर्मच...