हरिद्वार, जनवरी 5 -- बहादराबाद पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए देसी शराब ठेके के सेल्समैन से लूट की वारदात का खुलासा किया। आरोपियों से लूटी गई चार लाख की नकदी, लूट के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन, 315 बोर का तमंचा मय जिंदा कारतूस और सिडकुल क्षेत्र से चोरी की बाइक भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, थाना झबरेड़ा क्षेत्र के हिराहेड़ी निवासी ठेकेदार अशोक कुमार ने बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 30 दिसंबर को उनका सेल्समैन कृष्णा राणा जगजीतपुर स्थित देसी शराब ठेके से पेमेंट लेकर निकला था। इसके बाद उसने बहादराबाद के बोंगला स्थित ठेके से 91,470 रुपये की नकदी भी एकत्र की और थ्री-व्हीलर से रुड़की जा रहा था। तभी बाइक सवार बदमाश थ्री-व्हीलर में घुस आए और नोटों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। इस पर एसएसपी प्रमेंद्र ...