मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार में सर्राफ कारोबारी की दुकान पर काम करने वाला सेल्समैन लाखों रुपए की चांदी लेकर फरार हो गया। सर्राफ कारोबारी काफी दिनों से उसकी तलाश में लगा हुआ था। अब इस मामले में कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सर्राफ बाजार में कारोबार करने वाले व्यापारी सिद्वार्थ बंसल ने एसएसपी को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी दुकान पर सहारनपुर जनपद के लेबर कालोनी निवासी सेल्समैन चंद्रमणि 18 किलो चांदी व सिक्के लेकर बाजार में बिक्री के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने पर उसका कुछ पता नही चला। उसकी तलाश में कारोबारी सहारनपुर पहुंचा तो उसके मकान पर ताला लटका हुआ मिला। उसका मोबाइल पर लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.