मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- शहर कोतवाली पुलिस ने सर्राफा बाजार में दुकान में काम करने वाले सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दुकान से 18 किलों चांदी व सिक्के लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से साढे 14 किलो चांदी के जेवरात व सिक्के बरामद कर लिए है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है। सर्राफा बाजार में सर्राफ की दुकान चलाने वाले व्यापारी ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी दुकान पर काम करने वाला सेल्समैन चंद्रमणि शर्मा निवासी लेबर कालोनी जनपद सहारनपुर दुकान से 18 किलो चांदी व सिक्के लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने सर्राफ कारोबारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सेल्समैन की तलाश शुरु कर दी। थाना प्रभारी बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी चंद्रमणि शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने स...