बस्ती, फरवरी 6 -- बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के बनरही जंगल निवासी रामप्रकाश श्रीवास्तव ने एसपी को दिए शिकायती-पत्र में आरोप लगाया है कि मेरा भतीजा अभिषेक उर्फ अजय श्रीवास्तव (30) बस्ती स्थित एक माल की एक दुकान पर काम करता था। वह 27 जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब दुकान से कमरे पर जाने के लिए निकला था। 28 जनवरी को सुबह सोनहा थानाक्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज पर सल्टौआ स्थित पानी की टंकी के सामने संदिग्ध हाल में उसका शव पड़ा था। उसकी बाइक और हेल्मेट बगल में पड़ा था। मृतक के मुंह, गले और सिर में चोट के निशान थे। पुलिस की सूचना पर हम लोग मौके पर पहुंचे और देखे कि उसका शव पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था। हमें संदेह है कि किसी ने मेरे भतीजे की हत्या करके शव फेंक दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.