दिल्ली, सितम्बर 15 -- दिल्ली के आईजीआई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 2 यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। इसे अगले महीने यानी 26 अक्टूबर से सभी के लिए खोल दिया जाएगा। इस बार टर्मिनल 2 को नए कलेवर में पेश किया जाएगा जिसमें 'सेल्फ बैगेज ड्रॉप', छह नए पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज सहित कई एडवांस सुविधाएं होंगी। जीएमआर एयरो ने टर्मिनल 2 के बारे में आज जानकारी दी। अपग्रेड किया गया टी2 यात्रियों को खुश करने और उन्हें एक सहज यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। टर्मिनल 2 को 40 साल पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने बनाया था, इसे अपग्रेड करने के वास्ते अप्रैल में अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, जब अत्याधुनिक टर्मिनल 1 पूरी तरह से चालू हो गया था। 25-26 अक्टूबर, 2025 की मध्यरात्रि से, एयर इंडिया और इंडिगो की ओर से संचालित लगभग 120 दैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.