श्रावस्ती, फरवरी 1 -- श्रावस्ती, संवाददाता। बाल रक्षा भारत संस्था की ओर से संचालित सखी इनिशिएटिव टू सिक्योर हर फ्यूचर कार्यक्रम के तहत छात्राओं को सशक्त किया जा रहा है। इसके तहत विद्यालयों में छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत राजकीय हाईस्कूल खुरुहुरी, राजकीय हाईस्कूल दिकौली, राजकीय हाईस्कूल दंदौरा, राजकीय हाई स्कूल इमलिया करनपुर में छात्राओं को प्रशिक्षण दिलाया गया। इस दौरान छात्राओं को बताया गया कि अगर उनको कोई समस्या हो तो ऐसी स्थिति से निपटने के लिए बचाव के लिए कौन सी तकनीकि अपनाएं। ट्रेनर ने बताया कि आत्मरक्षा की ट्रेनिंग के जरिए छात्राएं मानसिक रूप से भी सशक्त होती हैं। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें कई तकनीकि जैसे कोई गर्दन पर वार क...