विकासनगर, अक्टूबर 12 -- - शोभायात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत हुआ सेलाकुई संवाददाता। नगर पंचायत सेलाकुई में वाल्मीकि समाज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संयुक्त रूप से वाल्मीकि जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जगह-जगह प्रसाद वितरित भी किया गया। शोभायात्रा वाल्मीकि बस्ती से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होती हुई खाटू श्याम धाम से वापस वाल्मीकि बस्ती में पहुंची। जगह-जगह बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शोभायात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में लव कुश की झांकी, राम दरबार, भारत माता की झांकी, वाल्मीकि भगवान की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में जलपान की भी व्यवस्था रखी गई। वाल्मीकि समाज के अध्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.