फरीदाबाद, फरवरी 19 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ट्यूनीशिया से आए अहमद भारतीय मेहमान नवाजी का हिस्सा बनकर बहुत ही प्रसन्न हैं।वह अपने साथ सेरेमिक से बने विभिन्न प्रकार के बर्तन व अन्य चीजें लेकर पहुंचे हैं। सेरेमिक की वस्तुएं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सूरजकुंड मेले के बाद वह अपने ट्यूनीशिया से आए मित्रों के साथ भारत भ्रमण के लिए निकलेंगे। सेरेमिक के बर्तन बहुत ही बारीक और चिकनी मिट्टी से तैयार किए जाते हैं। इन बर्तनों की खासियत यह है कि इनमें खाना घंटों तक गर्म रहता है। ट्यूनीशिया के लोगों की सेरेमिक बर्तन आय का मुख्य साधन है। इसे बनाने के बाद 700 से एक हजार डिग्री तक गर्म करके पकाया जाता है। इससे बर्तन में मजबूती आती है। इसके बाद बर्तन पर रंग किया जाता है। यह बर्तन खराब नहीं होती है। बर्तनों के लिए वॉल हैंगिंग, विंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.