बलिया, जनवरी 25 -- बांसडीह। क्षेत्र के सेरिया गांव स्थित खेल मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को सेरिया व नारायनपुर की टीम के बीच हुआ। इसमें नारायनपुर को पांच विकेट से हराकर सेरिया की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर नारायनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.5 ओवरों में 94 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी सेरिया की टीम ने टीम ने पांच विकेट पर 95 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच मोनू जानसन तथा मैं आप द सीरीज का पुरस्कार हर्षित को दिया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इस ...