पिथौरागढ़, फरवरी 12 -- पिथौरागढ़। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सैन्य क्षेत्र में स्थित गेट खोलने को लेकर पुजारी व जाग उठा पहाड संगठन ने डीएम को पत्र दिया है। गुरुवार को पुजारी चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि महाशिवरात्रि को काफी संख्या में श्रद्धालु प्रसिद्ध सेरादेवल मंदिर पहुंचते हैं। सैन्य क्षेत्र में दोनों गेटों से आवाजाही होने पर श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी। उन्होंने पुलिस बल तैनात कर सैन्य क्षेत्र में दोनों गेटों से आवाजाही की मांग उठाई। इस दौरान गोपू महर,सूर्या महर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.