साहिबगंज, मई 31 -- पतना। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम बीएसके कॉलेज के प्राचार्य डॉ बसंत कुमार गुप्ता को शुक्रवार को आवेदन सौंपा। उसमें यूजी सेमेस्टर-1 सत्र 2024-28 (एनईपी) के परीक्षा कार्यक्रम में एमडीसी-1 व भीएसी-1 के कुछ विषयों का उल्लेख नहीं होने की बात कही है। छात्र नेता शोयेब अख्तर ने बताया कि बीते 28 मई 2025 को यूजी सेमेस्टर-1 सत्र 2024-28 की परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दी गई है। उसमें एमडीसी 1 के बैंकिंग एंड फानेंसियल सेर्विस, कम्प्यूटर एप्लिकेशन मेनेजमेंट व भीएसी 1 में हेल्थ एंड वेलनेश योगा एजुकेशन विषय का उल्लेख नहीं है। इसके चलते छात्र असमंजस व चिंतित हैं। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से उस विषय को परीक्षा कार्यक्रम में जोड़ने का मांग किया है। मौके पर मौके पर सरफराज नवाज, बदल मुर्मू आदि थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.