नई दिल्ली, फरवरी 22 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नमो भारत का दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पूरा होने के बाद एनसीआर के अन्य शहरों में इसके विस्तार की तैयारी है। रोजगार के लिए प्रमुख हब बन चुके दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद से आसपास के अन्य शहरों को जोड़ने के लिए कॉरिडोर बनाए जाएंगे। दूसरे और तीसरे चरण के लिए एनसीआरटीसी ने दो कॉरिडोर दिल्ली-गुरुग्राम-बावल और दिल्ली-पानीपत-करनाल की डीपीआर तैयार कर ली है। अब केंद्र सरकार से इन कॉरिडोर को स्वीकृति मिलना बाकी है। सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद दोनों परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा। सार्वजनिक निवेश बोर्ड (पीआईबी) से नमो भारत रैपिड रेल प्रोजेक्ट के तहत इन दो नए कॉरिडोर को मंजूरी मिल चुकी है। इन दोनों परियोजनाओं पर लगभग 65000 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। इससे दिल्ली और आसपास के शहरों के...