बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- बरौनी, निज संवाददाता। यमुना भगत स्टेडियम बरौनी में मंगलवार को दूसरे दिन एपीएसएम कॉलेज बरौनी के नेतृत्व में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में एपीएसएम कॉलेज व मिल्लत टीचर ट्रेनिंग महाविद्यालय मधुबनी के बीच सेमीफाइनल खेला गया। इस मुकाबले में मिल्लत कॉलेज की टीम विजयी हुई। दूसरा मुकाबला एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा व समस्तीपुर कॉलेज के बीच खेला गया। मौके पर प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को खेला जाएगा। मौके पर स्टेडियम प्रबंधक संजीव कुमार, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. मोहन कुमार, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.