किशनगंज, फरवरी 14 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन के तत्वावधान में गांधी मैदान में आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में बंगाल की बुरागंज एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ठाकुरगंज की रानी ड्रेसेस टीम को 232 रन के विशाल अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के नायक रहे बुरागंज के बल्लेबाज मुन्ना साह, जिन्हें 107 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। अतिथि के रूप में निबंधन पदाधिकारी डॉ. कुमार दीनबंधु, पूर्व मुख्य पार्षद बेबी देवी, सोहैल रहमानी, मो. नोमानी, सरफराज, आलोक यादव व जीतेन्द्र यादव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का क्लब पदाधिकारियों ने बुके व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। टॉस जीतकर रानी ड्रेसेस ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.