बेगुसराय, फरवरी 6 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता जिला सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के शुक्रवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला शहर के गांधी स्टेडियम में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब व बछवाड़ा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। बछवाड़ा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के खेल में 32वें ओवर में 212 रन पर पूरी टीम सिमट गई है। बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से ज्ञानोदय 65 और सिराज ने 29 रन बनाए। बेगूसराय का क्रिकेट क्लब की ओर से अतुल प्रकाश ने चार विकेट और निशित ने दो विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से अतुल प्रकाश 58 और सुमन ने 52 रन बनाए। साथ ही,अन्य खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन से बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने छह विकेट से जीत दर्ज की। वहीं,बछवाड़ा की ओर से परमानंद और हंसराज ने एक-एक व...