मेरठ, मई 28 -- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेली जा रही 14वें अरुण सिंह अन्ना मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और मेरठ चैंपियंस के बीच खेला गया। मेरठ चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 10 विकेट खोकर 198 रन बनाए। विशाल ने 40 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए और तीन विकेट से जीत प्राप्त की। कृष्णा ने 68 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अवि कुमार को दिया गया। मैच जीतकर ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच व सोमवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.