बाराबंकी, जनवरी 13 -- सिरौलीगौसपुर। मरकामऊ स्थित ईदगाह मैदान में आयोजित चार दिवसीय टूर्नामेंट के तीसरे दिन सेमी फाइनल मैच का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान शिवा मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। यह सेमी फाइनल मुकाबला रामनगर की सूरज इलेवन स्टार टीम और मरकामऊ स्टार क्लब टीम के बीच खेला गया। यह मैच 8 ओवर का था। टॉस जीतकर मरकामऊ स्टार क्लब टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाए। जवाब में, रामनगर की टीम ने 59 रन बनाकर मैच जीत लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.