भागलपुर, जनवरी 5 -- प्रखंड के दासपुर पंचायत अंतर्गत रामपुरडीह मैदान पर चल रहे मां चण्डिके टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में कसवा खेरही की टीम विजयी हुईं। मुकाबले में दरियापुर की टीम को 12 रन से हराकर कसवा खेरही की टीम फाइनल में प्रवेश की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कसवा खेरही की टीम ने 15.4 गेंद पर सभी विकेट खोकर 137 रन बनाईं। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरियापुर की टीम ने नौ विकेट खोकर निर्धारित 16 ओवर में सिर्फ 125 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच का खिताब कसवा खेरही टीम के कन्हैया को दिया गया। जिन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 14 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। अंपायर की भूमिका में बमबम मिश्रा व निगम झा थे। कॉमेंटेटर की भूमिका में अनितेश कश्यप व शंकर सुमन ने रोचक कमेंट्री की। स्कोरर के रूप में अनिकेत व हर्ष थे। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.