रांची, मार्च 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड एजुकेशन के आईक्यूएसी सेल की ओर से पलाश ऑडिटोरियम, डोरंडा में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। उद्घाटन उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार और रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर जनजातीय लोकगीत संकलन पुस्तिका एवं त्रैमासिक पत्रिका ज्ञान पीयूष का विमोचन किया गया। विषय प्रवेश एकेडमिक डायरेक्टर डॉ अदिति ने किया। की-नोट इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बेंगलुरु के राकेश वर्मा ने दिया। अमेरिका से अपराजिता पुष्पराज और मुंबई से प्रो रोफिन व प्रो रोजलिन साहू ने बिजनेस इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग पर विचार प्रस्तुत किए। विभिन्न विश्वविद्यालय के शोधार्थियों एवं व्याख्याताओं ने शोध पत्र प्र...