मधेपुरा, फरवरी 22 -- मधेपुरा निज संवाददाता बीएनएमयू के केमिस्ट्री विभाग में रिसेंट ट्रेंड्स इन केमिकल साइंसेज एंड इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च पर आयोजित इंटरनेशनल सेमिनार के समापन समारोह में कुलसचिव ने इसकी सराहना की। कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने कहा कि सेमिनार में गुणवत्तापूर्ण शोध के प्रति छात्रों को किया प्रेरित किया गया। यहां के छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को दिखाने में सक्षम होंगे। उन्होंने सेमिनार के आयोजन समिति के सदस्यों के कार्यों की सराहना की। मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो. अशोक कुमार, इंडियन केमिकल सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार झा, प्रो. राजीव कुमार मल्लिक, डीन सह वित्त पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार, संयोजक डॉ. अजय कुमार दास, डॉ. कामेश्वर कुमार, डॉ. अरुणाव सेनगुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...