कटिहार, फरवरी 9 -- सेमापुर, संवाद सूत्र सेमापुर से कालिकापुर तक जाने वाली मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का काम नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने सड़क का चौड़ीकरण कराए जाने की मांग की है। सड़क चौड़ीकरण की मांग वर्षों से स्थानीय लोग करते आ रहे हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। सड़क संकरी होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीण विकास मंडल, मोहन कुमार, राजा कुमार सिंह, पप्पू यादव आदि ने कहा कि इस मार्ग पर दो वाहन एक साथ निकल पाना मुश्किल हो जाता है। अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। खासकर बारिश के मौसम में सड़क की हालत और भी बदतर हो जाती है। इस संबंध में बरारी विधायक विजय सिंह सेमापुर से कालिकापुर तक सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.