श्रीनगर, मार्च 18 -- कीर्तिनगर ब्लॉक के सेमला गांव में बन रहे 33 केवी सब स्टेशन का कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है। विद्युत सब स्टेशन का कार्य लगभग 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। जल्द ही अकरी, बारजुला, डागर व कड़ाकोट पट्टी के करीब 50 से अधिक गांवों को जल्द ही बिजली की समस्या से निजात मिलेगा। अभी तक बिजली लाइन में बार-बार फॉल्ट आने व तेज हवा आने पर बिजली बाधित होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समस्या का समाधान के लिए देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक सेमला गांव में 33 केवी सब स्टेशन के निर्माण कार्य की फिनिसिंग चल रही है। अकरी, बारजुला व डागर पट्टी के गांवों में विद्युत आपूर्ति के लिए 9 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण कार्य वर्ष 2024 में शुरू हो गया था, जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.