रामगढ़, जून 21 -- मांडू।निज प्रतिनिधि। आदिवासी बहुल गांव सेमरा में शुक्रवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनजातीय वर्गों के सर्वांगीण विकास हेतु उस्थित लोगों को जागरुक किया गया। कार्यक्रम में सरकार के चलाए जा रहे योजनाओं में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल,कृषि, पशुपालन, मनरेगा व सड़क विषय पर जानकारी दी गई। शिविर में महिला पुरुष का बीपी शुगर आदि का जांच किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया बैजनाथ राम, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोमिला रेश्मी सांगा, पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज झा, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजकुमार साव, प्रभारी कृषि पदाधिकारी विनीता सिंह, महिला पर्यवेक्षिका कृति सरिता मिंज सहित ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...