गुमला, नवम्बर 29 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई प्रखंड के सेमरा गांव में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा शनिवार को सीएफएलडी कार्यक्रम के तहत नाइजर की उन्नत किस्म बिरसा नाइजर-3 प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 52 किसानों ने भाग लिया और आधुनिक खेती तकनीकों की जानकारी हासिल की। अध्यक्षता कर रहे इंजीनियर एनो राय ने कहा कि नाइजर जैसी तेलहन फसलें कम लागत में अधिक लाभ देती हैं। वैज्ञानिक पद्धति अपनाने से उत्पादन बेहतर होता है। कृषि वैज्ञानिक अटल बिहारी तिवारी ने सीएफएलडी योजना और बिरसा नाइजर-3 किस्म की विशेषताएं बताते हुए कहा कि यह किस्म अधिक शाखायुक्त, उच्च उपज देने वाली और झारखंड की जलवायु के अनुकूल है। उन्होंने उर्वरक प्रबंधन, कीट नियंत्रण और समय पर कृषि कार्यों के महत्व पर भी रोशनी डाली। किसानों ने खेत में फसल की बढ़वार व दाना बनने की अ...