नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज को चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी कंपनी के मर्चेंट बैंकिंग विभाग में ऋण देने को लेकर जांच-पड़ताल के संदर्भ में जारी की गई है। सात मार्च, 2025 को यह प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया गया है। नियामक ने एक अप्रैल, 2022 से 30 अप्रैल, 2024 की अवधि के लिए कंपनी के मर्चेंट बैंकिंग प्रभाग द्वारा प्रबंधित कर्ज मामलों के संबंध में निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में सामने आये कुछ तथ्यों को लेकर चिंता जताई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...