औरैया, फरवरी 10 -- औरैया, संवाददाता। सेफर इंटरनेट डे 2026 के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) औरैया द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने की। कार्यशाला का उद्देश्य इंटरनेट और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं नैतिक उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने प्रतिभागियों से सप्ताह में एक दिन डिजिटल फास्ट अपनाने का भी सुझाव दिया, जिससे अनावश्यक डिजिटल निर्भरता कम हो सके और स्वस्थ डिजिटल वातावरण विकसित किया जा सके। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पवन तिवारी ने साइबर सुरक्षा, डिजि...