रुद्रपुर, जनवरी 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड की जूनियर सेपक टाकरा बालक वर्ग की टीम ने 29वीं राष्ट्रीय सेपक टाकरा चैंपियनशिप 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 1 से 5 जनवरी तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ी मोहित उप्रेती, हिमांशु गढ़िया और सूरज ने जूनियर वर्ग के डबल इवेंट में कांस्य पदक जीता। पदक जीतने के बाद संगठन के पदाधिकारियों, कोच और खिलाड़ी शनिवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया एवं सीडीओ दिवेश शाशनी से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा ने जिले में सेपक टाकरा खेल के विकास के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। डीएम एवं सीडीओ ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.