रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सातवें संस्करण का आयोजन इस वर्ष 4 से 15 मई तक बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में किया जाएगा। इस बार सेपक टाकरा को भी पदक खेलों की सूची में स्थान मिला है। उत्तराखंड राज्य ने सेपक टाकरा के डबल इवेंट बालक वर्ग में क्वालीफाई कर लिया है। इसके मद्देनजर उत्तराखंड टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन 16 अप्रैल को स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बालक वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों की टीम तैनात की गई है। चयन ट्रायल की निगरानी सेपक टाकरा एनआईएस प्रशिक्षक सावन मल्होत्रा, गौरव जोशी, स्टेडियम प्रशिक्षक नीतीश कुमार, गौरव बिनवाल तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.