बरेली, जनवरी 6 -- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब में एक से पांच जनवरी तक हुई 29वीं जूनियर नेशनल सेपकटाकरा चैंपियनशिप में यूपी की बालिकाओं ने कांस्य पदक जीता। सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश से 2-0 से हुई हार के कारण कांस्य पदक से ही टीम को संतुष्टी करनी पड़ी। बालिका वर्ग के डबल्स इवेंट में प्रदेश की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश सेपकटाकरा एसोसिएशन के महासचिव सुमिल एस सिरिया, ज्वाइंट सेक्रेट्री तानसिंह ने बधाई दी। बताया कि टीम का नेतृत्व कोच मीना कुमारी ने किया, जिनके मार्गदर्शन कड़ी मेहनत के बाद कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में रामकुमार कोच, अर्पित बाजपेई व यातेन्द्र कुमार शर्मा ने टीम का मनोबल बढ़ाया। बता दें कि कर्नाटक को 2-0 से और महाराष्ट्र को 2-0 से हराकर उत्तर प्रदेश की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.