रामगढ़, नवम्बर 29 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रबोध पंचायत के सेनेगढ़ा में शनिवार को सतभोरवा नाला पर पुल निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह और मुखिया उमेश करामाली ने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण करके शिलान्यास किया। विधायक तिवारी महतो ने कहा इस पुल के निर्माण की मांग वर्षो से की जा रही थी। इसके निर्माण से ग्रामीणों को सुविधा होगी। जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह ने बताया डीएमएफटी फंड से सतभोरवा नाला पर पुल निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर भुवनेश्वर महतो, मोहरलाल महतो, बिहारी महतो, लक्ष्मण हंसदा, कमल महतो, मोहन महतो, दिलीप महतो, रोहित महतो, दिनेश महतो, बाजीराम महतो, धनीराम मांझी, सुखदेव मांझी, कृष्णा महतो, डब्लु महतो, गुजराल मुंडा, संदीप मुंडा, मंगल मुंडा उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.