अल्मोड़ा, सितम्बर 27 -- सेवानिवृत्त लोनिवि कर्मचारी डीएन डालाकोटी का निधन 61 साल की उम्र में देहरादून में हुआ। ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी स्व डालाकोटी बीमार चल रहे थे। शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव सिरोनिया, पेटशाल के पास मुंडेश्वर धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके भतीजों प्रमोद डालाकोटी, मनोज डालाकोटी, जगदीश डालाकोटी और भाई जीवन डालाकोटी, केवल डालाकोटी ने दी। उनके निधन पर विधायक मनोज तिवारी, मोहन सिंह मेहरा, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा आदि ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.