नैनीताल, फरवरी 11 -- भवाली, संवाददाता। भवाली-नैनीताल रोड स्थित सेनिटोरियम क्षेत्र के जंगल में बुधवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते जंगल की घास और आसपास की वन संपदा को आग ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे क्षेत्र में धुआं फैल गया। समाजसेवी खष्टी बिष्ट ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वन दरोगा सूरज सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना पर विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाई गई। प्रथम दृष्टया आग अराजक तत्वों की ओर से लगाए जाने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है और क्षेत्र में नजर रखी जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने जंगलों में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं पर चिंता जताते हुए वन विभाग से नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.